Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी पकड़े गए।

    26/03/2026

    सरायपाली: जलगढ़ में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन।

    26/03/2026

    बसना: बिजली कटौती से किसान-जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान।

    26/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: अवैध डीजल कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 200 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार।
    बसना

    बसना: अवैध डीजल कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 200 लीटर डीजल के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad27/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    डीजल diesel
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। सांकरा थाना पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ को बिना सुरक्षा प्रबंध के रखने और अवैध रूप से डीजल बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सांकरा निवासी देवानंद साव (61 वर्ष) को 200 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवानंद साव अपने घर में भारी मात्रा में डीजल अवैध रूप से संग्रहित कर ट्रक ड्राइवरों से खरीदा गया डीजल बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना सांकरा पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

    logo
    200 लीटर डीजल सहित उपकरण बरामद, क्षेत्र में अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती।

    जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने ज्वलनशील पदार्थ को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के घर में रखा हुआ था, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ था।पुलिस ने मौके से 200 लीटर डीजल (कीमत 19,600 रुपये) जब्त किया। इसके अलावा निकालने और बेचने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए,

    logo

    जिनमें पाइप, प्लास्टिक चाड़ी, मापने के एल्युमिनियम लीटर, खाली प्लास्टिक जरकिन और ढक्कन सहित एल्युमिनियम टब शामिल हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 23,050 रुपये आंकी गई है।

    logo

    प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ट्रक ड्राइवरों से चोरी का डीजल खरीदकर अवैधानिक तरीके से बिक्री करता था। इस तरह का अवैध कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि ज्वलनशील पदार्थ को असुरक्षित तरीके से रखने से गंभीर दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

    सांकरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: बिजली कटौती से किसान-जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान।

    26/03/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    25/03/2026

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    25/03/2026

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    24/03/2026

    बसना: असम रवाना हुए मोक्ष कुमार प्रधान, उदारबंद विधानसभा में संभालेंगे जिम्मेदारी।

    24/03/2026

    बसना: पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।

    24/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: बिजली कटौती से किसान-जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी पकड़े गए।

    26/03/2026

    सरायपाली: जलगढ़ में श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन।

    26/03/2026

    बसना: बिजली कटौती से किसान-जनता परेशान – मोक्ष कुमार प्रधान।

    26/03/2026

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.