बसना। फुलझर डडसेना कलार समाज परिषद बरसाना द्वारा इस वर्ष भी सहस्रबाहु जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को भंवरपुर स्थित विहान भवन (पंचायत भवन) में किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलश यात्रा से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे ईष्टदेव पूजन, आरती और भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें अतिथि स्वागत, उद्बोधन और वरिष्ठ सामाजिक जनों का सम्मान एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम दीवान (जिला सदस्य, महासमुंद) उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बुधराम डडसेना (संरक्षक) करेंगे। विशेष अतिथियों में श्री कृष्णकुमार पटेल (जनपद सदस्य, बरसाना), श्री कृष्णकुमार सिंदर (सरपंच, भंवरपुर) और श्री अनुराग शर्मा (उपसरपंच, भंवरपुर) शामिल होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजन का संचालन श्री चम्पालाल डडसेना (सचिव) और श्री पुनीतराम डडसेना (कोषाध्यक्ष) द्वारा किया जाएगा।
स्थान: विहान भवन, पंचायत भवन, भंवरपुर
तिथि: 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार



