बसना (जीत यादव) – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR(Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिनांक 15 नवंबर 2025 को शक्ति केंद्र बाराडोली, पड़कीपाली, सकरी एवं सिंघनपुर में विशेष जनजागरण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी शक्ति केन्द्रों में बैठक संपन्न हुई।
अध्यक्ष श्री यादव ने बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ए.-2 टीम के साथ ग्रामीणों को मतदाता सूचीSIR(Special Intensive Revision) के सुधार, नाम जोड़ने, संशोधन, सत्यापन एवं नए मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मूल आधारशिला है, इसलिए पात्र नागरिकों का नाम छूटना या गलत दर्ज होना भविष्य में मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर संपर्क कर दस्तावेज सत्यापन और नए वोटरों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ करें।
चारों शक्ति केन्द्रों में ग्रामीणों ने इस अभियान का स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
यह जनजागरण अभियान मतदाता सूची शुद्धिकरण, जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:
महामंत्री सरोज पटेल, उपाध्यक्ष भरत चौधरी, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, मंडल मंत्री अरुण स्वर्णकार, टीकाराम कश्यप, मंडल मंत्री नरेश चौधरी, सोसायटी अध्यक्ष खिरसागर साव, जनपद सदस्य श्रीमती मधू खुटे, सोसायटी अध्यक्ष रामलाल बढ़ाई, लव कुमार पटेल, लाहाराम कर्स, बूथ अध्यक्ष राजेश पटेल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




