महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 114.8 लीटर महुआ व देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹27,650 बताई गई है।
अवैध शराब 114.8 लीटर महुआ व देशी शराब जब्त, भट्टी और लहान नष्ट
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में 09 जनवरी 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। अभियान के दौरान कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही कई स्थानों पर शराब बनाने की भट्टी एवं महुआ लहान को नष्ट किया गया।
थाना क्षेत्रवार की गई कार्रवाई
थाना बलौदा – 01 आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना सरायपाली – 01 आरोपी से 25 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना पिथौरा – 01 आरोपी से 6 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना बसना – 01 आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना तेन्दुकोना – 01 आरोपी से 3 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना तुमगांव – 02 प्रकरण, 02 आरोपियों से कुल 10.8 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना खल्लारी – 02 प्रकरण, 02 आरोपियों से कुल 38 लीटर महुआ शराब जब्त
थाना महासमुंद – 01 आरोपी से 2 लीटर महुआ शराब जब्त
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
इन सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






