महासमुंद(जीतयादव)। अवैध मादक पदार्थों (गांजा) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना छुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा के साथ मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गांजा के साथ मोबाइल और बाइक भी जब्त।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गादीकोट में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा छिपाकर रखे हुए है और उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापेमारी की।
![]()
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी थनेश्वर ध्रुव (32 वर्ष) निवासी ग्राम गादीकोट, थाना छुरा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद किया गया। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (सीजी 04 एलवी 7191) भी जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 87 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




