पिथौरा पुलिस ने 11.7 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी
पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11.7 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹5200 आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस टीम ने पिथौरा-बागबाहरा रोड पर ग्राम जंघोरा स्थित रामदर्शन स्कूल के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक होंडा बाइक (क्रमांक सीजी 06 जीडी 7158) से आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में गोलमोल जवाब देने पर तलाशी ली गई, जिसमें बाइक से कुल 65 पौवा देशी प्लेन शराब (180 एमएल वाली) बरामद हुई।
15 हजार से अधिक का माल जब्त
जब्त शराब की कुल मात्रा 11.7 लीटर निकली। आरोपियों के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिला। मौके से पुलिस ने बाइक (कीमत ₹10,000) समेत कुल ₹15,200 का माल जब्त किया।
आरोपियों की पहचान और मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पम रात्रे (27 वर्ष) पिता अगनु रात्रे और राजेश ध्रुव (19 वर्ष) पिता भुनेश्वर ध्रुव, दोनों निवासी बरतुंगा थाना पिथौरा जिला महासमुंद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



