बसना(जीतयादव)। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बावजूद आम उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों में कीमतों में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग में नाराजगी बढ़ रही है।
पेट्रोल-डीजल के कीमतों में वास्तविक कमी नहीं, आम जनता और किसानों पर बढ़ रहा बोझ।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा केवल दिखावा साबित हो रही है, क्योंकि जमीनी स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई प्रभावी कमी नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार ड्यूटी घटाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अन्य टैक्स और व्यवस्थाओं के माध्यम से आम लोगों पर बोझ बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर भी पड़ रहा है। इससे किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है, ताकि आम जनता को वास्तविक राहत मिल सके।
![]()
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि सरकार के ऐसे फैसले केवल पेट्रोल पंपों के पास बड़ी-बड़ी फ्लैक्स लगाने तक सीमित रह जाते हैं, जबकि आम जनता को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा है।




