बसना(जीतयादव)। मंडी परिसर में पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास के नेतृत्व में हुआ, जिसमें संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बसना में पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक, हेमंत टांडी बने ब्लॉक कोषाध्यक्ष।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव ऋषिकेशन दास, जिला महासचिव अभय घृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष इब्राहिम कादरी और जिला संगठन सचिव दाशरथी चौहान सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके अलावा संगठन सचिव फिरोज खान, सचिव बसंत साव, मीडिया प्रभारी दीपक जगत और जीत यादव सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।
![]()
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास ने हेमंत टांडी को ब्लॉक कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। कार्यक्रम में उन्हें माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और पत्रकारों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
![]()
वहीं ब्लॉक अध्यक्ष देशराज दास ने कहा कि जब तक पत्रकार एकजुट होकर काम नहीं करेंगे, तब तक उनकी ताकत कमजोर रहेगी। इसलिए सभी पत्रकार साथियों को आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए।
पत्रकार कल्याण महासंघ कि बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी पत्रकार साथियों ने एकजुट होकर पत्रकारिता के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।




