Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    सरायपाली: सिम पोर्टिंग फ्रॉड का खुलासा, पीओएस संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    10/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों को तनावमुक्त जीवन का मिला मंत्र।
    बसना

    बसना: परीक्षा पे चर्चा 2026 में छात्रों को तनावमुक्त जीवन का मिला मंत्र।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/02/2026Updated:09/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    परीक्षा karna
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।करनापाली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई राष्ट्रव्यापी पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” का विद्यालय स्तर पर उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और बेहतर समय प्रबंधन की दिशा में प्रेरित करना रहा।

    logo
    परीक्षा पे चर्चा संदेश से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच।

    संस्था प्रमुख श्री गिरधारी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समझाने का एक प्रभावी माध्यम है कि परीक्षा जीवन का एक छोटा सा हिस्सा है, न कि पूरा जीवन। इस पहल के माध्यम से बच्चों में मानसिक मजबूती, आत्म-नियंत्रण और लक्ष्य के प्रति सजगता विकसित करने का प्रयास किया गया।

    logo

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सीधा प्रसारण बच्चों ने देखा, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि “परीक्षा को बोझ न समझें, इसे सीखने का अवसर मानें। आत्मविश्वास रखें और पूरे मन से तैयारी करें।” उन्होंने योग, ध्यान, संतुलित दिनचर्या, खेलकूद और नियमित अध्ययन को तनावमुक्त जीवन की कुंजी बताया।

    logo

    शिक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार कर ने बताया कि प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा गणित के प्रश्नों को वैदिक पद्धति से शीघ्र हल करने का उल्लेख किया गया, जिससे विद्यालय के विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित हुए, क्योंकि विद्यालय में पहले से ही त्वरित गणित अभ्यास कराया जा रहा है और बच्चे कठिन प्रश्नों को आसानी से हल कर पा रहे हैं।

    वहीं शिक्षिका श्रीमती निर्मला नायक ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा 2026 विद्यार्थियों के मानसिक, शैक्षणिक और नैतिक विकास के लिए एक प्रेरणादायक पहल है, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे परीक्षा को अब डर नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देखने लगे हैं।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि अब वे परीक्षा को लेकर पहले से अधिक सकारात्मक महसूस कर रहे हैं। विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    बसना: हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन परसकोल में किया गया।

    10/02/2026

    बसना: ग्राम पंचायत कुड़ेकेल में VB-G-RAM-G के तहत रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

    09/02/2026

    बसना: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अरेकेल के छात्र ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया।

    09/02/2026

    बसना: धान खरीदी केंद्र में अनियमितता का आरोप, एसडीएम से भौतिक सत्यापन की मांग।

    09/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन परसकोल में किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    10/02/2026

    बसना: असम विधानसभा चुनाव में मोक्ष कुमार प्रधान बने उदारबंद विधानसभा के प्रभारी।

    10/02/2026

    महासमुंद: जागरूकता अभियान का आयोजन शिशु संस्कार विद्यालय महासमुंद में किया गया।

    09/02/2026

    सरायपाली: ANTF एवं थाना बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 899 नग नशीली टेबलेट जब्त।

    10/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.