सरायपाली महाविद्यालय में NSS पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
सरायपाली। स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम अधिकारी यू.के. बरिहा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर यदि स्वयंसेवक उनके बताए मार्ग पर चलें तो वे निश्चित रूप से अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” और राष्ट्रीय सेवा योजना शिक्षा के साथ समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करती है।
इस अवसर पर सामान्य इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
दलनायक: डिग्रीलाल मिरी
उप दलनायक: पंकज पटेल
शिविर संगठक: युगल किशोर पटेल
सांस्कृतिक सचिव: होरीलाल खूंटे
स्वच्छता प्रभारी: दिनेश मानिकपुरी
मीडिया प्रभारी: तोषवंत मेहर
वरिष्ठ स्वयंसेवक: प्रेम सुंदर पटेल
कैंपस अंबेडकर: हेमंत साहू
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई, प्राची गुप्ता और पार्वती रात्रे भी उपस्थित रहीं।



