बसना। बसना परिक्षेत्र के निषाद समाज में संगठनात्मक एकता को मजबूती देते हुए श्री राजेंद्र निषाद को समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके चयन पर समाजजनों में खुशी का माहौल रहा और विभिन्न गांवों से आए लोगों ने सर्वसम्मति से समर्थन जताया।
निषाद समाज के विभिन्न गांवों से समाजजनों का समर्थन, अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भी दी शुभकामनाएं।
कार्यक्रम में जमड़ी से श्री संतोष निषाद, श्री सेवक निषाद, श्री रामो निषाद, श्री रसिया निषाद, श्री भिखारी निषाद, श्री बिरेंद्र निषाद, श्री सुदामा निषाद और श्री शिव निषाद की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं कुडेकेल से श्री बिहारी निषाद भी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा सिरको, नारायणपुर, सावित्रीपुर, खुर्सीपहार,गढ़पटनी, बँसुला और बरोली सहित आसपास के कई गांवों के समाजजनों ने एकजुट होकर नए अध्यक्ष का स्वागत किया।

इस अवसर पर अन्य समाजों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में बधाई देने पहुंचे। श्री पवन सिदार, श्री दुबराज साहू, श्री पुरुषोत्तम पटेल, श्री चंद्रमणि पटेल और श्री उपेंद्र साव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्री राजेंद्र निषाद को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में मिलजुलकर कार्य करने की बात कही।

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजेंद्र निषाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विकास, शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, एकजुटता और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।




