पिथौरा(जीतयादव)। पिथौरा क्रिकेट लीग के तत्वावधान में आयोजित पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन 10 अप्रैल को शहीद भगत सिंह खेल मैदान, पिथौरा में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। 4 अप्रैल से शुरू हुए इस 10 दिवसीय टूर्नामेंट में जिले भर की टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
31 हजार के पुरस्कार के साथ ट्रॉफी जीती, क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती हेमलता निषाद, कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव चंद्राकर (डायरेक्टर, संस्कार शिक्षण संस्थान, पिथौरा) तथा विशिष्ट अतिथि राजा बाबू उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम और ब्लू टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें ग्रीन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजन समिति के सदस्य कौशल दास मानिकपुरी ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में कुल 4 टीमों ने भाग लिया और 7 मैच खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों ने भी भरपूर समर्थन किया।
![]()
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा ऐसे आयोजनों से छोटे क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।कार्यक्रम में आयोजक समिति के सदस्य सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र सिन्हा, चिरंजीव सिन्हा, अविनाश पटेल, रोमन साहू, राजेश चौधरी, दिनेश साहू, रमेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।




