महासमुंद : एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल को मिला कृषि विभाग का समर्थन
25 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मचारी
महासमुंद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी पिछले 25 दिनों से नियमितीकरण, वेतन वृद्धि, ग्रेड-पे सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं पर सकारात्मक पहल नहीं की जा रही, बल्कि उल्टा उन्हें सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जा रही है।
कृषि विभाग ने सौंपा आवेदन
कृषि विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार को एनएचएम कर्मियों के समर्थन में हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप को आवेदन सौंपा।
सरकार पर लापरवाही का आरोप
कृषि विभाग के कर्मियों ने कहा कि,
“एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। यह शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता है।”
उन्होंने आगे कहा कि इस रवैये से संविदा कर्मचारी और अधिक व्यथित एवं आक्रोशित हो रहे हैं।
एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल
कृषि विभाग ने घोषणा की कि वे 12 सितंबर को एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने मांग की कि सेवा समाप्ति के आदेश की कार्यवाही शून्य घोषित की जाए।
मौजूद रहे कर्मचारी
इस मौके पर अभिषेक शर्मा, राजेश साहू, योगेश चंद्राकर, कमलनारायण, उपेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
