सरायपाली (जीत यादव)।संकुल केंद्र बलौदा में 06 दिसंबर 2025 को नवपदस्थ अधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन उत्साह, गरिमा और सौहार्द के माहौल में सम्पन्न हुआ। संकुल क्षेत्र के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों से शिक्षक–शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए।समारोह में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल, संकुल प्राचार्य श्री अरुण सतपथी, और विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया।

स्वागत क्रम में —
बीईओ टी.सी. पटेल का स्वागत वरिष्ठ शिक्षक कपिल राम बरिहा ने किया
संकुल प्राचार्य अरुण सतपथी का स्वागत के. के. भोई ने
भूतपूर्व प्रभारी प्राचार्य अभिमन्यु षड़ंगी का स्वागत रूपलाल मांझी ने
बीआरसी देवानंद नायक का स्वागत दीपक प्रधान (एकलव्य विद्यालय बलौदा) ने किया
अपने संबोधन में बीईओ श्री टी.सी. पटेल ने अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र और जीपीएफ संधारण से जुड़े सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में संकुल केंद्र के शासकीय विद्यालयों के अलावा कई निजी विद्यालयों —सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा, एकलव्य इंग्लिश स्कूल बलौदा, विशप प्रसन्ना इंग्लिश स्कूल बलौदा, लक्ष्य पब्लिक स्कूल बलौदा और न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा — के शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक माधव प्रसाद पंडा (शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलडीह) ने सुचारू रूप से किया, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन संकुल समन्वयक हारून गार्डिया द्वारा किया गया।

अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक के.के. भोई, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलडीह ने किया।सौहार्द, उत्साह और सम्मान से भरपूर यह आयोजन संकुल केंद्र बलौदा के शैक्षणिक समुदाय के लिए एक यादगार अवसर साबित हुआ।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप द्वारा दी गई।



