बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली में बुधवार को विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को मदन लाल डडसेना ने न्योता भोज परोसा।
इस मौके पर चावल-दाल, सब्जी, खीर, आचार और पापड़ परोसा गया। करीब 350 बच्चों ने भोजन का आनंद लिया। रसोइयों के साथ स्वयं मदन लाल डडसेना ने भी बच्चों को परोसते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा—
“बच्चे भगवान के रूप होते हैं, उन्हें बालभोज के रूप में खिलाने का अवसर मिला। भविष्य में भी इस तरह की सेवा का मौका मिलेगा तो मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।”
इस अवसर पर प्राचार्य जगदीश जगत, कामिनी साहू, नरसिंह खूंटे सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
सिंघनपुर में भी हुआ न्योता भोज
इसी तरह, शासकीय प्राथमिक शाला सिंघनपुर में भी न्योता भोज का आयोजन हुआ। शिक्षक सुरेश साहू ने अपने पिता सत्यानंद साहू के जन्मदिन पर बच्चों को भोजन कराया। इसमें बच्चों के साथ शाला प्रबंधन समिति, संकुल के शिक्षक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।





