Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: ‘नेवता भोज’ का आयोजन 16वीं बार शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संपन्न हुआ।

    21/02/2026

    बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न।

    21/02/2026

    सरायपाली: खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

    21/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: ‘नेवता भोज’ का आयोजन 16वीं बार शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संपन्न हुआ।
    बसना

    बसना: ‘नेवता भोज’ का आयोजन 16वीं बार शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में संपन्न हुआ।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad21/02/2026Updated:21/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नेवता lati1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत 16वीं बार नेवता भोज का आयोजन संकुल केन्द्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में किया गया। यह आयोजन शासन के निर्देशानुसार तथा विरेंद्र भोई (प्रधान पाठक पडकीपाली) की स्वप्रेरणा से संपन्न हुआ। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी एवं संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

    lati22
    प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता से बच्चों को मिला विशेष नेवता भोज।

    कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधान पाठक गफ्फार खान एवं सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। नेवता भोज में बच्चों को केला, मिक्चर, नारियल कुरा, करी लड्डू, बिस्किट, चॉकलेट एवं अमरूद परोसा गया। स्वादिष्ट व्यंजन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण रहा।

    shiksha logo

    दानदाता विरेंद्र भोई कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन प्रधान पाठक गफ्फार खान ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रमुख रविशंकर साहू ने कहा कि नेवता भोज का सतत आयोजन गर्व की बात है और इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ता है। वहीं सरपंच नोनी बाई चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।

    bharat logo

    कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान, क्विज, गणित एवं अंग्रेजी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक सहयोग से ही ऐसे आयोजन संभव हो पाते हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न।

    21/02/2026

    बसना: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी घोषित की गईं।

    21/02/2026

    बसना: वन कक्ष 256 पिपरौद और 287 कंचनपुर की सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

    21/02/2026

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    20/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी घोषित की गईं।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: वन कक्ष 256 पिपरौद और 287 कंचनपुर की सड़क बदहाल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026

    बसना: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी घोषित की गईं।

    21/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: भठोरी में VB-G RAM G योजना को लेकर जनसंवाद, 125 दिन रोजगार की जानकारी दी।

    20/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.