कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईरागांव में पुराना जमीनी विवाद एक बार फिर खून-खराबे में बदल गया। यहां दो भतीजों ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोंडागांव: जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा की धारदार हथियार से हत्या
2 सितंबर को मृतक लच्छन मंडावी किसी काम से घर से बाहर गया था। उसी दौरान आरोपियों रामचरण और सरवन मंडावी ने मौका पाकर अपने चाचा की हत्या कर दी।4 सितंबर को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और हत्या की आशंका जताई। अगले ही दिन सुबह, गांव के पास बारदा नदी किनारे लच्छन मंडावी की लाश मिली।
पुलिस की कार्रवाई
इरागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक और उसके बड़े भाई लखमू मंडावी के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था।7संदेहियों से पूछताछ में दोनों भतीजों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आपसी रंजिश के चलते उन्होंने चाचा की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।




