बसना(जीतयादव)।कुडेकेल के होनहार छात्र प्रणव जगत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। प्रणव का चयन देश के प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हुआ है। इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा।
प्रणव की सफलता के पीछे परिवार का शैक्षणिक माहौल भी महत्वपूर्ण रहा है। उनके पिता राजेन्द्र सिंह जगत एक शिक्षक हैं, जबकि माता कीर्ति जगत सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके दादा स्वर्गीय करमसिंह जगत भी बसना क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित नाम रहे हैं।
प्रणव की इस उपलब्धि से गोंडवाना समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी खुशी की लहर है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे आदिवासी समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसी सफलता से आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
प्रणव को बधाई देने वालों में नोहर सिंह नेताम, अमृत लाल जगत, दीपक जगत, जगदीश सिदार, विश्वनाथ ओटी, पहलवान सिदार और मोहन सिदार सहित कई सामाजिक पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं शिक्षक समुदाय से टिकम जगत, दुलार सिंह पारेश्वर, उपेंद्र पारेश्वर, सहदेव वर्गे, भूपेंद्र नेताम और उत्तर सिदार सहित कई शिक्षकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रणव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनके पिता राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि प्रणव बचपन से ही पढ़ाई के प्रति अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं।जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।



