Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    सरायपाली: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के धरने को दीपक बैज का समर्थन।

    21/03/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: करनापाली स्कूल के प्रियांश साहू बने नवोदय परीक्षा में जिले के टॉपर।
    बसना

    बसना: करनापाली स्कूल के प्रियांश साहू बने नवोदय परीक्षा में जिले के टॉपर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नवोदय collector image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। विकासखंड बसना के दूरस्थ अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के दो होनहार विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

    जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रियांश साहू ने 100% अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया।

    कक्षा पांचवीं के छात्र प्रियांश साहू ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महासमुंद जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा पांचवीं की छात्रा जयंती नेताम ने 98.25 प्रतिशत अंक के साथ जिले में 12वां स्थान प्राप्त किया। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है।

    जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की इस सफलता से प्रसन्न होकर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दोनों बच्चों का सम्मान किया और उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार ने भी बच्चों को बधाई देते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में चर्चा की।

    इस दौरान प्रियांश साहू ने बताया कि वह भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहता है। इस पर सीईओ नंदनवार ने उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह देते हुए उनकी पुस्तक “विंग्स ऑफ फायर” भेंट की। वहीं जयंती नेताम ने डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।

    दोनों विद्यार्थी विद्यालय के कब-बुलबुल दल के सदस्य भी हैं। उनकी सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने मार्गदर्शक शिक्षक वीरेंद्र कर सहित पूरे विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्र के इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

    इस अवसर पर डीएमसी रेखराज शर्मा ने बच्चों को कंपास बॉक्स देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्या साहू, संपा बोस, एपीसी नंदकुमार सिन्हा, सहायक संचालक प्रमोद कुमार कन्नौजे, एडीपीओ, बीईओ बद्री विशाल जोल्हे, सहायक बीईओ लोकेश्वर कंवर, बीआरसी बसना अनिल सिंह साव, कमल लूनिया, रामकुमार साहू और पूर्णानंद मिश्रा सहित कई शिक्षा अधिकारियों ने भी बच्चों को बधाई दी।

    विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को दिया। प्रियांश साहू के अभिभावक पूनम सिंह साहू और जयंती नेताम के अभिभावक गंगाधर नेताम ने कहा कि शिक्षक वीरेंद्र कर, प्रधान पाठक गिरधारी साहू और शिक्षिका निर्मला नायक के मार्गदर्शन और मेहनत से ही बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

    जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की इस सफलता से विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल है। सभी ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: AI तकनीक से हो रही ई-चालान कार्रवाई, 555 हेलमेट उल्लंघन ट्रेस किया गया।

    21/03/2026

    बसना: शिक्षक रेखराम पटेल को राज्य स्तरीय कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

    21/03/2026

    बसना: पलसापाली नाका पर 32.50 लाख नकदी और टोयोटा कार जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/03/2026

    बसना: मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा बच्चों को परीक्षा सामग्री वितरण किया गया।

    20/03/2026

    बसना: रेमड़ा के 3 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन, गांव में खुशी की लहर।

    20/03/2026

    बसना: मोहगांव के 10 विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

    19/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: AI तकनीक से हो रही ई-चालान कार्रवाई, 555 हेलमेट उल्लंघन ट्रेस किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शिक्षक रेखराम पटेल को राज्य स्तरीय कर्मवीर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पलसापाली नाका पर 32.50 लाख नकदी और टोयोटा कार जब्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    बसना: AI तकनीक से हो रही ई-चालान कार्रवाई, 555 हेलमेट उल्लंघन ट्रेस किया गया।

    21/03/2026

    रायपुर: अवैध अफीम कारोबार का भंडाफोड़, 403 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    18/03/2026

    सरायपाली: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों के धरने को दीपक बैज का समर्थन।

    21/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.