बसना(जीतयादव)।शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने वाले नालंदा परिसर के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन के साथ किया गया। यह परिसर बसना विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का एक सशक्त केंद्र बनेगा।

नालंदा परिसर से शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बसना को मिली नई सौगात।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नालंदा परिसर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। यह शैक्षणिक केंद्र विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगा। आने वाले समय में यह परिसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा और बौद्धिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नालंदा परिसर से निकलने वाले छात्र-छात्राएं न केवल अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करेंगे, बल्कि राष्ट्रनिर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह पहल क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की मजबूत नींव है और नालंदा परिसर जैसी योजनाएं युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. खुशबू अग्रवाल ने कहा कि यह परिसर बसना के विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नालंदा परिसर के निर्माण को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।



