बसना। ग्राम मोहका के प्रतिष्ठित छत्तर परिवार में हर्ष और उत्सव का माहौल देखने को मिला, जब परिवार में जुड़वां बच्चों — पुत्र कविश छत्तर और पुत्री कशीश छत्तर — के जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री सत्यानारायण भगवान की कथा और रात्रिकालीन संकीर्तन धारा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरे गांव ने भक्ति और आनंद का अनुभव किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मोक्ष कुमार प्रधान ने पहुंचकर दोनों नन्हें बच्चों को दीर्घायु, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “बच्चे ईश्वर का अनुपम वरदान हैं। उनके आगमन से परिवार में खुशियां और समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।”
भक्ति संगीत और संकीर्तन से गुंजा माहौल
इस शुभ अवसर पर गुरु श्री सुदरमा दास, गुरु श्री प्रदीप साहू, गुरु श्री जयंत कुमार नंद, गुरु श्री किशोर गढ़ड़िया, गुरु श्री बालूलाल रथ, गुरु श्री बलदेव भोई, गुरु श्री महेंद्र साहू, गुरु श्री दीपक मालिक एवं गुरु श्री प्रहलाद देहरी सहित कई भजन मंडलियों ने भक्ति संगीत और संकीर्तन धारा प्रस्तुत की। उनके मधुर भजनों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और आनंदमय बन गया।
परिवार और ग्रामवासी रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्रीमती अयोध्या छत्तर (परदादी), श्री उसत छत्तर एवं श्रीमती निरासी छत्तर (दादा-दादी), श्री संतोष छत्तर एवं श्रीमती कुमोदनी छत्तर (पिता-माता) सहित समस्त छत्तर परिवार और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री आनंद छत्तर एवं श्रीमती धयावती छत्तर (दादी) द्वारा किया गया।





