बसना(जीतयादव)।असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाकर कांग्रेस के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान 8 तारीख को छत्तीसगढ़ लौटे। उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में उनकी सक्रिय भूमिका की राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की, असम में कांग्रेस की जीत का जताया भरोसा।
वापसी के दौरान मोक्ष कुमार प्रधान ने मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बसना सहित पूरे छत्तीसगढ़ की खुशहाली, समृद्धि और जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की कृपा से जनता की सेवा का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह और विश्वास देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति मजबूत है और जनता बदलाव चाहती है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों से झूठे वादों के जरिए जनता को भ्रमित किया गया है, लेकिन अब लोग जागरूक हो चुके हैं। महंगाई, बेरोजगारी और विकास की धीमी गति से आम आदमी परेशान है, ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प के रूप में उभर रही है।
![]()
उन्होंने बसना विधानसभा को लेकर भी कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके लौटने से क्षेत्र के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।



