Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिरदा: भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व जोगीदादर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    06/04/2026

    रायगढ़: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

    06/04/2026

    पिरदा: सांसद से भाजपा कार्यकर्ताओं की सौजन्य भेंट, लंबित मांग पूरी होने पर जताया आभार।

    06/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 7
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति और संस्कारों से सजा भव्य आयोजन।
    बसना

    बसना: मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति और संस्कारों से सजा भव्य आयोजन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/02/2026Updated:17/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मॉडर्न mod
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं शैक्षणिक सहभागिता से परिपूर्ण एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों, प्रेरणादायक नारों और सांस्कृतिक सज्जा से सुसज्जित नजर आया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को उत्साह और भावनाओं से भर दिया।

    modff
    मॉडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस में दिखा संस्कार और भावनाओं का संगम।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे विशेष प्रार्थना सभा “एक सुबह शहीदों के नाम” से हुई, जो पुलवामा आतंकी हमले के अमर शहीदों को समर्पित थी। दीप प्रज्वलन कर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविता, समूह गीत “कर चले हम फ़िदा” तथा सैनिक और उसकी मां पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को भावविभोर कर दिया।

    bharat logo

    राष्ट्रीय समाचार वाचन के बाद शिक्षिका सादिया मैम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्य और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सुमंत कुमार आचार्य ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की नींव विद्यालयों से ही रखी जाती है और बच्चों में नैतिकता व देशप्रेम का विकास सबसे जरूरी है। राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के साथ प्रार्थना सभा का समापन हुआ।

    logo

    इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे से नर्सरी से यूकेजी तक के विद्यार्थियों के लिए “मातृ-पितृ पूजन दिवस” का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और गीत, कविताओं व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। इस दृश्य को देखकर कई अभिभावक भावुक हो उठे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और भारतीय संस्कारों का विकास करना था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल  परिवार का यह प्रयास यह संदेश देता है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार, राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों के साथ जुड़कर ही संपूर्ण होती है। यह आयोजन निश्चित ही मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बसना के इतिहास में एक प्रेरणादायी और स्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिरदा: भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व जोगीदादर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    06/04/2026

    पिरदा: सांसद से भाजपा कार्यकर्ताओं की सौजन्य भेंट, लंबित मांग पूरी होने पर जताया आभार।

    06/04/2026

    बसना: भंवरपुर में भाजपा मंडल की बैठक, स्थापना दिवस मनाने की तैयारी।

    06/04/2026

    बसना: FLN प्रशिक्षण में शामिल हुए महासमुंद के DRG शिक्षक, बदलेगा प्राथमिक शिक्षा का स्वरूप।

    03/04/2026

    बसना: टोल टैक्स में 5% वृद्धि पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान, बताया जनविरोधी फैसला।

    03/04/2026

    बसना: खवासपाली में भाजपा मंडल बसना की बैठक, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा।

    02/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    पिरदा: भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व जोगीदादर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    पिरदा: सांसद से भाजपा कार्यकर्ताओं की सौजन्य भेंट, लंबित मांग पूरी होने पर जताया आभार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: भंवरपुर में भाजपा मंडल की बैठक, स्थापना दिवस मनाने की तैयारी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिरदा: भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व जोगीदादर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

    06/04/2026

    रायगढ़: अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

    06/04/2026

    पिरदा: सांसद से भाजपा कार्यकर्ताओं की सौजन्य भेंट, लंबित मांग पूरी होने पर जताया आभार।

    06/04/2026

    बसना: भंवरपुर में भाजपा मंडल की बैठक, स्थापना दिवस मनाने की तैयारी।

    06/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.