Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सलकपानी में सूने मकान को निशाना, नगदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर।

    26/02/2026

    बसना: “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन।

    26/02/2026

    बसना: मोबाइल नेटवर्क समस्या से बढ़ी परेशानी, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी पर उठे सवाल।

    26/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, February 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: मोबाइल नेटवर्क समस्या से बढ़ी परेशानी, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी पर उठे सवाल।
    बसना

    बसना: मोबाइल नेटवर्क समस्या से बढ़ी परेशानी, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी पर उठे सवाल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/02/2026Updated:26/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    मोबाइल Moksha news
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा की खराब स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों को कॉल ड्रॉप, धीमे इंटरनेट और नेटवर्क न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।logo

    डिजिटल इंडिया के दावों के बीच ग्रामीण इलाकों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क से बढ़ी मुश्किलें, सुधार की उठी मांग।

    इस मुद्दे को उठाते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों में इंटरनेट सही तरीके से काम नहीं करता, लेकिन इसके बावजूद रिचार्ज कंपनियां उपभोक्ताओं से पूरा शुल्क वसूल रही हैं। उन्होंने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि सेवा नहीं मिलने के बावजूद लोगों को मजबूरन महंगे रिचार्ज कराने पड़ रहे हैं।

    inc logo

    उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, वहीं जमीनी स्तर पर नेटवर्क व्यवस्था बेहद कमजोर है। आज गांवों में लोग ऑनलाइन पढ़ाई, शासकीय योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग कार्य और डिजिटल पेमेंट पर निर्भर हो चुके हैं। नेटवर्क बाधित होने से इन सभी कार्यों में रुकावट आती है और लोगों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

    bharat logo

    मोक्ष कुमार प्रधान ने मांग की कि सरकार मोबाइल नेटवर्क कंपनियों को सख्ती से निर्देश दे और ग्रामीण क्षेत्रों में टावरों एवं इंटरनेट सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि जब सरकार स्वयं डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, तो आवश्यक है कि हर गांव तक मजबूत नेटवर्क सुविधा सुनिश्चित की जाए।

    ग्रामीणों ने भी शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द ही नेटवर्क व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस विषय में उच्च स्तर पर शिकायत करने को बाध्य होंगे।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: सलकपानी में सूने मकान को निशाना, नगदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर।

    26/02/2026

    बसना: “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन।

    26/02/2026

    बसना: सुखीपाली के विद्यार्थियों ने किया नवीन विधानसभा भवन का शैक्षणिक भ्रमण।

    26/02/2026

    बसना: केन्द्रीकृत परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक गढ़पटनी में संपन्न।

    25/02/2026

    बसना: श्री परशुराम युवा वाहिनी का गठन, भूपेंद्र शर्मा अध्यक्ष व सुजीत दास सचिव नियुक्त।

    25/02/2026

    बसना: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर मोक्ष कुमार प्रधान की प्रतिक्रिया।

    24/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: सलकपानी में सूने मकान को निशाना, नगदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सुखीपाली के विद्यार्थियों ने किया नवीन विधानसभा भवन का शैक्षणिक भ्रमण।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: सलकपानी में सूने मकान को निशाना, नगदी-जेवरात लेकर फरार हुए चोर।

    26/02/2026

    बसना: “यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन।

    26/02/2026

    बसना: मोबाइल नेटवर्क समस्या से बढ़ी परेशानी, रिचार्ज कंपनियों की मनमानी पर उठे सवाल।

    26/02/2026

    पिरदा: छात्रवृत्ति पोर्टल के संबंध में विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

    26/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.