पिथौरा : विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात
पिथौरा। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा गुरुवार को पिथौरा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से सौजन्य भेंट की और सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक मिश्रा ने कहा कि दीपावली का हर दीप आस्था, आशा और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि हम सब इस पर्व पर एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का दीप जलाएं।
उन्होंने भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। मिश्रा ने पिथौरा प्रवास के दौरान जनसंघ के स्थापना काल से जुड़े रहे स्वर्गीय गौतम प्रधान के बेटे अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान के निवास पहुंचकर परिवार जनों से मुलाकात की और हालचाल जाना।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, अधिवक्ता टिकेंद्र प्रधान, युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, सत्यनारायण पटेल (सरपंच, लक्ष्मीपुर), अनिल सोई (सरपंच, लहरौद), गौतम साहू, प्रदीप प्रधान, मनीष अग्रवाल, सुधीर प्रधान, परिमल प्रधान (आयकर सलाहकार), दिलीप साहू, मनोरंजन भोई, नरेश प्रधान और हरीबन्धु साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




