बसना(जीत यादव)।महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 03 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक आयोजित 11वीं सब जूनियर/जूनियर नेशनल मिनीगोल्फ चैंपियनशिप 2025-26 में छत्तीसगढ़ की सब जूनियर एवं जूनियर मिनीगोल्फ टीमें पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपने खेल कौशल से राज्य का नाम रोशन करने के लिए कड़े मुकाबले खेल रहे हैं।
सब जूनियर गर्ल्स टीम
छत्तीसगढ़ की सब जूनियर गर्ल्स टीम की कप्तानी एंजल पटेल कर रही हैं। टीम मेंसंस्कृति पटेल, दिशा पटेल, तेजश्वरी नायक, प्राची चौधरी एवं प्रकृति चौधरी शामिल हैं।डबल इवेंट में एंजल पटेल और दिशा पटेल की जोड़ी भाग ले रही है, जबकि मिक्स डबल इवेंट में भावेश महापात्र और संस्कृति चौधरी की जोड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है।
टीम की कोच वंदना मिंज (बगीचा, जिला जशपुर) हैं, जो दो बार वर्ल्ड मिनीगोल्फ चैंपियनशिप की खिलाड़ी रह चुकी हैं। वे 37वें राष्ट्रीय खेल (गोवा) में मिक्स डबल इवेंट की रजत पदक विजेता भी हैं और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹1,60,000 की इनामी राशि व सम्मान से सम्मानित की जा चुकी हैं। टीम के मैनेजर प्रवीण नायक (महासमुंद) हैं।
सब जूनियर बॉयज़ टीम
सब जूनियर बॉयज़ टीम के कप्तान हर्षवर्धन पटेल हैं। टीम मेंडिंकल नायक, यश नायक, भावेश महापात्र एवं रेयान पटेल शामिल हैं।
डबल इवेंट में हर्षवर्धन पटेल और डिंकल नायक की जोड़ी दमदार प्रदर्शन कर रही है।टीम के कोच नीलसागर पटेल (महासमुंद) हैं, जो 37वें राष्ट्रीय खेल (गोवा) में मेन्स डबल इवेंट के स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं तथा छत्तीसगढ़ शासन से ₹2,00,000 की इनामी राशि से सम्मानित किए जा चुके हैं। टीम के मैनेजर सुभाष साहू (महासमुंद) हैं।
जूनियर गर्ल्स डबल इवेंट
जूनियर गर्ल्स डबल इवेंट में लिजा नायक एवं प्रकृति चौधरी की जोड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही है।इस टीम की कोच प्रेरणा सिंह (सूरजपुर) हैं, जो दो बार वर्ल्ड मिनीगोल्फ चैंपियनशिप में भारतीय टीम की सदस्य रह चुकी हैं। वे 37वें राष्ट्रीय खेल (गोवा) में सिंगल इवेंट की कांस्य पदक विजेता भी हैं और छत्तीसगढ़ शासन से ₹2,40,000 की इनामी राशि एवं सम्मान प्राप्त कर चुकी हैं।
मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ाने में वरिष्ठों की भूमिका
प्रतियोगिता स्थल पर मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव एवं फार्मर मिनीगोल्फ टीम इंडिया के कप्तान भूपेंद्र कुमार प्रसाद (ग्राम तुमला, जिला जशपुर) भी मौजूद हैं। वे खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की यह युवा मिनीगोल्फ टीम अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में आगे बढ़ रही है। राज्यवासियों को इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और सभी खेलप्रेमी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।






