पिरदा(जीतयादव) – प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण भाजपा मंडल पिरदा द्वारा लिमदरहा शक्ति केंद्र में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विभिन्न सामाजिक विषयों पर उनके संदेशों पर चर्चा भी की।
लिमदरहा शक्ति केंद्र में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान सहित कई भाजपा नेता रहे मौजूद।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान, जिला कार्यसमिति सदस्य परशुराम गढ़तिया, महामंत्री सुभाष बंजारा, सभापति महासमुंद एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीमा लोकेश नायक, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिकला पटेल, उपाध्यक्ष इंदल साव एवं तोष कुमार पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अजय पटेल, पूर्व सभापति महासमुंद त्रिलोचन नायक, नव नियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश कश्यप, महामंत्री पि वर्ग मोर्चा हेतराम राठौर, महामंत्री दिगम्बर पटेल एवं संदीप साहू, उपाध्यक्ष भाजयुमो राजाराम परमार एवं अनुज प्रधान, मंत्री लोकेश पटेल, प्रवक्ता भाजयुमो शिव नायक, कोषाध्यक्ष भाजयुमो लोकेश पटेल, मंत्री झलेश साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
कार्यक्रम के समापन पर नव नियुक्त भाजयुमो पदाधिकारियों का भाजपा गमछा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।




