Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    26/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महतारी वंदन योजना में पुनःआवेदन शुरू करे सरकार: महिलाओं के साथ हो रहा भेदभाव – मोक्ष कुमार प्रधान
    महासमुंद

    महतारी वंदन योजना में पुनःआवेदन शुरू करे सरकार: महिलाओं के साथ हो रहा भेदभाव – मोक्ष कुमार प्रधान

    Ashok NishadBy Ashok Nishad04/12/2025Updated:04/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    अपराध Moksha Pradhan image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना।जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महतारी वंदन योजना को लेकर अब तक स्पष्ट और समान नीति लागू नहीं कर पाई है। इससे बड़ी संख्या में महिलाएँ—विशेषकर गरीब, ग्रामीण और नवविवाहित—योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कुछ महीने पहले केवल एक संभाग में ही नए आवेदन भरवाए, जबकि बाकी संभागों में आज तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
    प्रधान ने कहा—

    “जब योजना पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए है, तो आवेदन प्रक्रिया भी पूरे प्रदेश में एकसमान होनी चाहिए। सरकार की यह व्यवस्था महिलाओं के साथ खुला भेदभाव है।”

    विषय सूची

    Toggle
    • नवविवाहित महिलाएँ सबसे अधिक प्रभावित
    • मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार के समक्ष रखीं तीन प्रमुख माँगें
    • “सरकार वादे निभाए, महिलाओं का हक़ न रोके”

    नवविवाहित महिलाएँ सबसे अधिक प्रभावित

    मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया कि पिछले दो वर्षों में हजारों गरीब परिवारों में शादियाँ हुई हैं। गाइडलाइन के अनुसार शादीशुदा महिलाएँ महतारी वंदन योजना के लिए पात्र हैं, लेकिन प्रदेशभर में आवेदन शुरू ही नहीं होने के कारण वे लाभ प्राप्त करने से वंचित हैं।

    उन्होंने कहा—

    “गरीब परिवारों में शादी के बाद आर्थिक ज़िम्मेदारियाँ बढ़ जाती हैं। ऐसे में महतारी वंदन योजना उनके लिए बड़ी राहत हो सकती थी, लेकिन सरकार की देरी के कारण यह वर्ग सबसे अधिक परेशान है।”

    kalpana electronics basna

    मोक्ष कुमार प्रधान ने सरकार के समक्ष रखीं तीन प्रमुख माँगें

    1. पूरे छत्तीसगढ़ में एकसमान रूप से महतारी वंदन योजना के नए आवेदन तुरंत शुरू किए जाएँ।

    2. पिछले दो वर्षों में शादी हुई सभी महिलाओं को आवेदन का अवसर देकर योजना के लाभ से जोड़ा जाए।

    3. योजना की प्रक्रिया से क्षेत्रीय व प्रशासनिक भेदभाव को तुरंत समाप्त किया जाए।

    “सरकार वादे निभाए, महिलाओं का हक़ न रोके”

    प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से पहले महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण का वादा करती थी, लेकिन अब उन्हीं योजनाओं में भेदभाव दिखाई दे रहा है। यह न केवल अन्याय है बल्कि योजना के मूल उद्देश्य के भी विरुद्ध है।

    अंत में उन्होंने कहा—

    “यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती, तो कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक ले जाएंगे तथा महिलाओं के अधिकार की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।”

    Pritam singh jagat

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    26/03/2026

    महासमुंद: कंटेनर से गांजा तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार, कोमाखान पुलिस की कार्रवाई।

    24/03/2026

    महासमुंद: डेढ़ साल पुराने चोरी मामले का खुलासा, 1 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार।

    24/03/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026

    महासमुंद: गांजा बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.8 किलो गांजा सहित मोबाइल व नगदी जब्त।

    20/03/2026

    महासमुंद: शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर जोर, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश।

    20/03/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कंटेनर से गांजा तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार, कोमाखान पुलिस की कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: डेढ़ साल पुराने चोरी मामले का खुलासा, 1 अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 25 मार्च को भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में ट्रांसफर होंगे 495 करोड़ रुपये।

    25/03/2026

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.