बसना(जीतयादव)। जनपद पंचायत कार्यालय बसना में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के eKYC एवं CSC समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना के लाभार्थियों का eKYC समय पर पूरा कराना और सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित करना रहा।
CSC संचालकों और अधिकारियों को दिए गए निर्देश, महतारी वंदन योजना के पात्र महिलाओं का eKYC जल्द पूरा कराने पर जोर।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन इसके लिए लाभार्थियों का eKYC पूरा होना अनिवार्य है। यदि eKYC नहीं कराया जाता है तो आगामी किस्त प्रभावित हो सकती है।
![]()
बैठक में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालकों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभाग के कर्मचारियों को योजना से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जिन महिलाओं का eKYC अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र CSC केंद्रों के माध्यम से सत्यापन कराने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि योजना की राशि उनके बैंक खातों में नियमित रूप से पहुंच सके। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है, जहां लाभार्थी अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
![]()
बैठक में यह भी बताया गया कि eKYC प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और इसे अधिकृत CSC केंद्रों के माध्यम से कराया जा रहा है। पंचायत स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर पात्र महिलाओं को योजना से जोड़ने तथा लंबित eKYC कार्य जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।



