महासमुंद पुलिस ने कोमाखान के टेमरी नाका पर चेकिंग के दौरान ओडिशा पासिंग कार से 22 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.30 लाख रुपए बताई गई। कार चालक किशन पटेल (47) निवासी कोटीपदर थाना, राजा खरियार को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
जांच में सामने आया कि यह गांजा दुर्ग पहुँचाया जाना था। कार मालिक धनेश्वर नाग ने आरोपी किशन पटेल को यह काम सौंपा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दुर्ग के खुर्सीपार इलाके से महेश देवार (40) और उसके दामाद आनंद देवार (22) को भी पकड़ा।
दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी किरण नायक से कई बार गांजा मंगवाकर पुड़िया बनाकर बेच चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों से नकद व मोबाइल जब्त कर लिया है और सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।



