महासमुंद। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज ग्राम लोहारडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, गुब्बारा दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला व संस्कृति को दर्शाने वाले सुवा नृत्य और पंथी नृत्य का भी शानदार आयोजन किया गया।
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं और किशोरियों की सहभागिता से स्वास्थ्य व जागरूकता का दिया संदेश।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब तक नारी स्वस्थ, शिक्षित एवं सशक्त नहीं होगी, तब तक परिवार और समाज का वास्तविक सशक्तिकरण संभव नहीं है।कार्यक्रम का संचालन मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर
गिरीश ध्रुव (BETO)
झलप सुपरवाइजर श्री डी. ध्रुव
आरएचओ जोबा श्री रमन चंद्राकर
बीसी ममता यादव
मितानिन प्रशिक्षक रुखमणी ध्रुव
मितानिन समूह
तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया और यह संकल्प लिया कि जागरूकता और सहयोग से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।




