Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: गौरव पथ पर बढ़ा हादसों का खतरा, 3 किमी सड़क में 30 से अधिक क्रॉसिंग से लोग परेशान।

    13/03/2026

    महासमुंद: जुआ पर पुलिस की कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    13/03/2026

    रायपुर: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, लाखों उपभोक्ताओं को राहत।

    13/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 13
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: ललितपुर प्राथमिक शाला में 23वीं बार नेवता भोज, अर्जुनलाल डडसेना बने दानदाता।
    बसना

    बसना: ललितपुर प्राथमिक शाला में 23वीं बार नेवता भोज, अर्जुनलाल डडसेना बने दानदाता।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad12/03/2026Updated:12/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    नेवता lalitpur school image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना विकासखंड के संकुल जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में शिक्षा सत्र 2025-26 के दौरान लगातार नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मार्च 2026 को विद्यालय में 23वीं बार नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दानदाता अर्जुनलाल डडसेना (ग्राम डूमरपाली, ड्राइवर मजदूर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं कलार समाज गढ़फुलझर क्षेत्र के प्रचार मंत्री) रहे।

    बसना के ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन, बच्चों को कॉपी-कलम और फल-मिठाई वितरित।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता नोनीबाई चौहान (सरपंच ग्राम पंचायत बी-बनडबरी) ने की। वहीं दिजेंद्र कुर्रे (संकुल समन्वयक जमदरहा), मीना बाई चौहान (पंच), भोला राम जगत (युवा समाजसेवी), खेमकुमारी साहू (एसएमसी उपाध्यक्ष), रामेश्वरी चौहान (एसएमसी सदस्य) और अनिता चौहान (महिला स्व सहायता समूह सदस्य) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    shiksha logo

    कार्यक्रम में प्रधान पाठक गफ्फार खान, सहायक शिक्षक प्रहलाद साहू, महेत्तरीन चौहान तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। नेवता भोज में विद्यार्थियों को केला, जलेबी, मिक्सचर, बिस्किट, चॉकलेट और नारियल परोसा गया, जिसका बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ आनंद लिया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुनलाल डडसेना ने सभी विद्यार्थियों को कॉपी और कलम वितरित किए, वहीं शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों को गमछा और कलम भेंट किए। शाला प्रबंधन समिति की ओर से मुख्य अतिथि अर्जुनलाल डडसेना और विशिष्ट अतिथि भोला राम जगत का शाल, गमछा और श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

    bharat logo

    प्रधान पाठक गफ्फार खान ने कहा कि विद्यालय में लगातार 23वीं बार नेवता भोज का आयोजन होना सभी के लिए खुशी और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने बताया कि कई लोग समाचार पढ़कर इस पहल से प्रेरित होकर विद्यालय में नेवता भोज करा रहे हैं।

    सरपंच नोनीबाई चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि ललितपुर विद्यालय में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए निरंतर गतिविधियां आयोजित की जाती हैं और वे विद्यालय के विकास में हमेशा सहयोग देती रहेंगी। वहीं संकुल समन्वयक डिजेन्द्र  कुर्रे ने कहा कि ललितपुर विद्यालय का यह आयोजन पूरे विकासखंड के लिए एक प्रेरणादायी संदेश दे रहा है।

    logo

    दानदाता अर्जुनलाल डडसेना ने कहा कि बच्चों को नेवता भोज कराकर उन्हें बेहद खुशी हुई और यह एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, बसना संकुल समन्वयक अध्यक्ष त्रिकांत बाघ तथा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी ने भी इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की।अंत में प्रधान पाठक गफ्फार खान ने सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: गौरव पथ पर बढ़ा हादसों का खतरा, 3 किमी सड़क में 30 से अधिक क्रॉसिंग से लोग परेशान।

    13/03/2026

    बसना: अफीम की अवैध खेती बढ़ने पर भाजपा सरकार पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला।

    13/03/2026

    सरायपाली: जन्म दिवस पर नेवता भोज का आयोजन सिरशोभा प्राथमिक शाला में किया गया।

    12/03/2026

    बसना: नशीली दवाइयों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, बाइक सहित 77 हजार से अधिक का माल जब्त।

    12/03/2026

    बसना: चनाट क्षेत्र में लो वोल्टेज से लोग परेशान, पंखे-कूलर और मोटर नहीं चल पा रहे।

    12/03/2026

    पिथौरा: लाटादादर में सब्जी हाट बाजार शुरू, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगा ताजा सब्जियों का लाभ।

    12/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: गौरव पथ पर बढ़ा हादसों का खतरा, 3 किमी सड़क में 30 से अधिक क्रॉसिंग से लोग परेशान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: अफीम की अवैध खेती बढ़ने पर भाजपा सरकार पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला।

    Ashok Nishad
    बसना

    सरायपाली: जन्म दिवस पर नेवता भोज का आयोजन सिरशोभा प्राथमिक शाला में किया गया।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: जुआ पर पुलिस की कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार।

    13/03/2026

    रायपुर: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, लाखों उपभोक्ताओं को राहत।

    13/03/2026

    बसना: अफीम की अवैध खेती बढ़ने पर भाजपा सरकार पर मोक्ष कुमार प्रधान का हमला।

    13/03/2026

    सरायपाली: नशीली कफ सिरप के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई।

    13/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.