बसना। बसना क्षेत्र के ग्राम बिलखंड में पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ कर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।कर्मा पूजा कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कर्मा पूजा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार प्रकृति, श्रम और एकता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजकर रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य और पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। ग्रामवासी देर रात तक भजन और लोकनृत्य में शामिल होकर पर्व का आनंद लेते रहे।
इस शुभ अवसर पर ग्राम बिलखंड के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रेमसिंह बरिहा, जय नंद बरिहा, विजयकुमार भोई, नंदकुमार बरिहा, महात्मा बरिहा, पुरन बरिहा, फग्गू बरिहा, उजागर बाघ, ईश्वर चौहान, घनश्याम चौहान, जयप्रकाश बरिहा, विद्याचरण सिदार, बसंत बरिहा, कमल बरिहा, पुनीलाल बरिहा, कुंज राम यादव, मोहनलाल यादव, अभ्यास भोई और सुखदेव बरिहा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बिलखंड के ग्रामीणों ने कहा कि कर्मा पूजा उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो भाईचारा, एकजुटता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा।




