महासमुंद। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में महानदी तट पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का तीन दिवसीय आयोजन 10 से 12 अक्टूबर तक संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
सांसद चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मानवता, सेवा भाव और सहानुभूति का संदेश दिया। इस अवसर पर पाणिग्रही ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
जिला मास्टर ट्रेनर दिनेश साहू ने रेडक्रॉस के उद्देश्यों, सिद्धांतों और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन किरण पटेल, विकासखंड सचिव महासमुंद ने किया।
प्राथमिक सहायता और जीवन रक्षा प्रशिक्षण
शिविर के दूसरे दिन योग, व्यायाम, ध्वजारोहण और विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।
नेशनल मास्टर ट्रेनर डॉ. यशवंत चंद्राकर और दिनेश साहू ने प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) की विस्तृत ट्रेनिंग दी —
जिसमें सीपीआर, सड़क दुर्घटना, आगजनी, डूबना, रक्तस्राव, फ्रैक्चर, जहर सेवन, सर्पदंश, कुत्ते के काटने, मिर्गी, और प्राकृतिक आपदाओं में सहायता के उपाय सिखाए गए।
प्रतिभागियों को रक्तदान, नेत्रदान, अंगदान, नशा मुक्ति, नारी शिक्षा, भ्रूण हत्या उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण पर भी जागरूक किया गया।
महा शिविर ज्वाला कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
महा शिविर ज्वाला कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल (बसना) मुख्य अतिथि रहे।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, सदस्य सृष्टि अमर चंद्राकर, देवकी पटेल, रेडक्रॉस सोसायटी सभापति संदीप दीवान, सरपंच पुष्पा माली, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, एवं स्वप्निल तिवारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
शिविर के अंतिम दिन 756 जूनियर और 95 काउंसलर सहित कुल 911 प्रतिभागियों ने सिरपुर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण रैली के साथ किया और क्विज़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्रतियोगिता परिणाम
रंगोली प्रतियोगिता:
प्रथम — संत अन्ना स्कूल, सांकरा
द्वितीय — आशीबाई गोलछा, महासमुंद
तृतीय — कन्या शाला, बसनासांस्कृतिक कार्यक्रम:
प्रथम — हायर सेकंडरी स्कूल, बढ़ईपाली (पिथौरा)
द्वितीय — हायर सेकंडरी स्कूल, दुर्गापाली (बसना)
तृतीय — हायर सेकंडरी स्कूल, खोपली (बागबाहरा)क्विज़ प्रतियोगिता:
प्रथम — जानवी देवदास (कौहाकुडा)
द्वितीय— साक्षी सोनवानी
तृतीय—नेहा साहू (कोल्दा)
चतुर्थ — सागर साहू (बढ़ईपाली)
पंचम — अनुपमा यादव (सुखीपाली)



