बसना(जीतयादव)।चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नकदी सहित कुल 1 लाख 36 हजार 300 रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बनडबरी में नीम पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, 1.36 लाख की संपत्ति जब्त।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे मार्ग पर नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से पैसे का दांव लगा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और 9 लोगों को काट-पत्ती नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
![]()
पकड़े गए आरोपियों में जीतराम चौहान (45) पिता स्व. घासीराम चौहान, निवासी संतपाली थाना सरायपाली, केशव साहू (24) पिता ललित कुमार साहू, निवासी संतपाली थाना सरायपाली, होरीलाल राणा (28) पिता खीरसाय राणा, निवासी संतपाली थाना सरायपाली, विनय नायक (37) पिता धर्नुजय नायक, निवासी संतपाली थाना सरायपाली, सीताराम राणा (28) पिता फुलसिंग राणा, निवासी संतपाली थाना सरायपाली, बसंत कुमार निषाद (26) पिता स्व. रमेश कुमार राणा, निवासी संतपाली थाना सरायपाली, तुलसीराम राणा (34) पिता जहीर सिंह राणा, निवासी बरतियांभाठा थाना सरायपाली, उपेन्द्र नायक (36) पिता तेजकुमार नायक, निवासी बरतियांभाठा थाना सरायपाली तथा रूकमन पटेल (38) पिता उत्तर कुमार पटेल, निवासी बरतियांभाठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद शामिल हैं।

पुलिस ने 12,300 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन (लगभग 30 हजार रुपये) और 6 पुरानी मोटरसाइकिल (लगभग 94 हजार रुपये) जब्त की हैं। कुल 1,36,300 रुपये की संपत्ति गवाहों के समक्ष जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ली है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) तथा जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।



