Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    20/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, February 21
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन।
    बसना

    बसना: पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, एसपी को सौंपा गया ज्ञापन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/02/2026Updated:20/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पत्रकारों patrakar
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। बसना थाना क्षेत्र में पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने पहले बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर सामूहिक रूप से महासमुंद स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

    logo
    कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।

    जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो और पोस्ट में पत्रकारों के लिए अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। पोस्ट में पत्रकारों को “दलाल” और “फर्जी पत्रकार” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया।

    logo

    घटना के विरोध में बसना क्षेत्र के पत्रकारों ने उसी दिन बसना थाना पहुंचकर लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पत्रकारों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि थाना प्रभारी शरद दुबे द्वारा बिना विधिवत जांच के केवल 107/116 की कार्रवाई की बात कही जा रही है, जबकि मूल शिकायत पर स्पष्ट और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की बात भी सामने आई है।

    थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पत्रकार महासमुंद स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई, ताकि भविष्य में पत्रकारों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    logo

    इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान, प्रदेश सचिव आर.के. दास, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिंहा एवं उत्तर कौशिक, जिला अध्यक्ष गेंददास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष अभय धृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल एवं इब्राहिम कादरी, ब्लॉक सचिव बसंत साहू, संगठन सचिव फिरोज खान, ब्लॉक मीडिया प्रभारी दीपक जगत, कुंजराज यादव, दाशरथी चौहान, जीत यादव, देशराज दास, मनहरण सोनवानी, गौरीशंकर मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

    पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि पत्रकार समाज की आवाज है और उसकी गरिमा के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    20/02/2026

    बसना: भठोरी में VB-G RAM G योजना को लेकर जनसंवाद, 125 दिन रोजगार की जानकारी दी।

    20/02/2026

    बसना: डी.एड.अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई से सियासत गरम, मोक्ष कुमार प्रधान ने किया कड़ा विरोध।

    19/02/2026

    बसना: भाजपा महिला मोर्चा मंडल पिरदा की कार्यकारिणी घोषित।

    19/02/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: म्यूल अकाउंट से करोड़ों की सायबर ठगी का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    20/02/2026

    बसना: सरस्वती शिशु मंदिर बसना में “शिशु नगरी” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    20/02/2026

    बसना: जनसेवा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार।

    20/02/2026

    रायपुर: सुप्रिया सिंह बनीं लेफ्टिनेंट, CDS परीक्षा में ऑल इंडिया 4 रैंक।

    20/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.