बसना(जीतयादव)। विकासखंड बसना के लिए इस वर्ष का जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा परिणाम गर्व का विषय बन गया है। इस परीक्षा में बसना क्षेत्र के कुल 14 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है।
बसना विकासखंड के 14 विद्यार्थियों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन।
चयनित विद्यार्थियों में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली से प्रियांश साहू और जयंती नेताम, प्राथमिक शाला दुरूगपाली से मानवी प्रधान और तनीषा प्रधान, सरस्वती शिशु मंदिर रसोड़ा से यवान टांडी, प्राथमिक शाला उमरिया से राज आर्यन बारीक, अल्फा ओमेगा भंवरपुर से राहुल मैत्री, तुषार चौधरी और आरव पटेल शामिल हैं।
इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर से निष्ठा जगत, प्राथमिक शाला पिताईपाली से नीता अजगल्ले, प्राथमिक शाला बिजराभांठा से रोहन पटेल, प्राथमिक शाला गिधली से खिलेश साहू तथा एकलव्य विद्यालय भंवरपुर से पायल खूंटे का भी चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस सफलता में मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा, शिक्षकगण और अभिभावकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय देश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का मंच प्रदान करते हैं।
वहीं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। यहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई सीबीएसई पाठ्यक्रम के अंतर्गत कराई जाती है।
बसना विकासखंड से 14 विद्यार्थियों के जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा में चयन होने पर संकुल समन्वयक आरिफ बेग, डिजेंद्र कुर्रे, वारिस कुमार, गजेंद्र नायक, त्रिकांत बाघ, संतराम बंजारा, सुरेश नंद, जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद के प्रेमचंद साव, एफएलएन नोडल शरण कुमार दास और विजय कुमार धृतलहरे सहित कई शिक्षकों और अधिकारियों ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी।



