महासमुंद(जीतयादव)।नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीली कफ सिरप (Cough Syrup) की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 146 नग कोडीन फॉस्फेट युक्त नशीली कफ सिरप, एक स्कूटी एवं मोबाइल फोन सहित कुल 83,908 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
अवैध नशीली कफ सिरप तस्करी पर ANTF व थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।
दिनांक 17 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अधिक मात्रा में नशीली कफ सिरप को बिक्री के उद्देश्य से रखे हुए हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम
देवाशीष देवांगन, पिता सुरेश देवांगन, उम्र 25 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
लव सोनी, पिता रामकुमार सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रानीगांव गुडीचौक, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर
बताया। इनके कब्जे से 146 नग नशीली कफ सिरप बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उक्त नशीली कफ सिरप उन्हें राकेश तांडी, निवासी बिजेपुर, जिला बरगढ़ (उड़ीसा) द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। पुलिस ने पूछताछ करते हुए त्वरित कार्रवाई कर राकेश तांडी को भी गिरफ्तार कर लिया।
तीसरे आरोपी का विवरण—
3. राकेश तांडी, पिता रामू तांडी, उम्र 24 वर्ष, मूल निवासी करगी रोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर, हाल मुकाम घसियापारा, बिजेपुर, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)।
जब्त सामग्री का विवरण
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से—
146 नग नशीली कफ सिरप (कीमत ₹28,908)
परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 10 BS 8623 (कीमत ₹40,000)
2 मोबाइल फोन (कीमत ₹15,000)
इस प्रकार कुल ₹83,908 की संपत्ति जब्त की गई है।
नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
संकलित साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(सी) एवं 29(1) नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
नशे के खिलाफ सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट एवं फाइनेंशियल नेटवर्क तक पहुंचकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।



