Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: मोहगांव के 10 विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

    19/03/2026

    बसना: मां दुर्गा मछुआरा सहकारी समिति ने उन्नत तकनीक से मत्स्य उत्पादन 3 गुना बढ़ाया।

    19/03/2026

    सरायपाली: हिंदू नव वर्ष पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य आयोजन किया गया।

    19/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 19
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी।
    महासमुंद

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर छापेमारी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    महुआ daru image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिथौरा, पटेवा, खल्लारी, सरायपाली और तेंदुकोना थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

    अवैध महुआ शराब, महुआ लाहन और शराब बनाने के उपकरण जब्त कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमार कार्रवाई।

    पुलिस की टीम ने पिथौरा थाना क्षेत्र के जंघोरा और बरतुंगा, पटेवा के कोलपदर, खल्लारी के जोरातराई, सरायपाली के बारडोली तथा तेंदुकोना क्षेत्र के बुंदेली गांवों में छापेमारी की। इस दौरान कई स्थानों से अवैध देशी और विदेशी शराब जब्त की गई, जबकि मौके पर मिले महुआ लाहन को नष्ट कर दिया गया।

    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 12 लीटर 290 एमएल अवैध देशी प्लेन शराब (कीमत लगभग 5,408 रुपये) तथा 540 एमएल अंग्रेजी व्हिस्की (कीमत लगभग 360 रुपये) जब्त की। इसके अलावा अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

    छापेमारी के दौरान लगभग 110 किलो महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मामले में आरोपी की तलाश जारी है। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक 4,775.661 लीटर अवैध शराब (कीमत लगभग 11 लाख 55 हजार 645 रुपये) जब्त की जा चुकी है। वहीं अब तक 346 प्रकरण दर्ज कर 397 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

    पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: पटेवा पुलिस ने की कार्रवाई, कार से 25 लाख रुपये नगद बरामद।

    19/03/2026

    महासमुंद: कार से 21 किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद, 59.60 लाख की संपत्ति जब्त।

    19/03/2026

    महासमुंद: पुलिस की नई पहल “संवाद”, व्हाट्सएप पर भेज सकेंगे शिकायत और गुप्त सूचना।

    19/03/2026

    महासमुंद: विधानसभा घेराव में उठे कई जनमुद्दे, श्रृष्टि ध्रुव हुईं शामिल।

    18/03/2026

    महासमुंद: अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 115 लीटर शराब जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार।

    17/03/2026

    महासमुंद: होंडा कार से 75 लाख रुपये नकद बरामद, दो लोग हिरासत में।

    17/03/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: पटेवा पुलिस ने की कार्रवाई, कार से 25 लाख रुपये नगद बरामद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: कार से 21 किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद, 59.60 लाख की संपत्ति जब्त।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: पुलिस की नई पहल “संवाद”, व्हाट्सएप पर भेज सकेंगे शिकायत और गुप्त सूचना।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: आयुष जगत का सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में चयन,क्षेत्र में खुशी की लहर।

    19/03/2026

    बसना: दुरुगपाली स्कूल की 2 छात्राओं का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन।

    19/03/2026

    बसना: प्रणव जगत का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

    19/03/2026

    सरायपाली: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

    19/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.