महासमुंद(जीतयादव)।जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 20 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में प्रभावी रूप से संचालित किया गया। अभियान के तहत पुलिस ने कुल 1255 लीटर 925 एमएल अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 81 हजार 250 रुपये बताई गई है।

अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री पर सख्ती, 55 प्रकरणों में 64 आरोपी गिरफ्तार
इस दौरान भारी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया गया तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन व सामग्री जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना/चैकी प्रभारियों एवं सायबर सेल महासमुंद की टीम द्वारा लगातार गश्त, पेट्रोलिंग एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्रवाई की गई।
थाना-वार की गई कार्रवाई इस प्रकार है —
थाना महासमुंद : 04 प्रकरण, 05 आरोपी, 116.800 लीटर महुआ, देशी व अंग्रेजी शराब
थाना खल्लारी : 02 प्रकरण, 02 आरोपी, 13.080 लीटर देशी महुआ व देशी शराब
थाना बागबाहरा : 03 प्रकरण, 04 आरोपी, 38.160 लीटर महुआ शराब
थाना बसना : 12 प्रकरण, 12 आरोपी, 287 लीटर महुआ शराब
थाना कोमाखान : 02 प्रकरण, 02 आरोपी, 50 लीटर महुआ शराब
थाना पिथौरा : 05 प्रकरण, 09 आरोपी, 106.7 लीटर महुआ शराब
थाना सिंघोडा : 03 प्रकरण, 03 आरोपी, 97 लीटर शराब
थाना पटेवा : 03 प्रकरण, 06 आरोपी, 105.120 लीटर प्लेन शराब
थाना सरायपाली : 11 प्रकरण, 11 आरोपी, 121.500 लीटर महुआ, देशी व अंग्रेजी शराब
थाना सांकरा : 03 प्रकरण, 03 आरोपी, 139 लीटर महुआ शराब
थाना तुमगांव : 05 प्रकरण, 05 आरोपी, 24.08 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब
थाना तेन्दूकोना : 02 प्रकरण, 02 आरोपी, 6.05 लीटर महुआ शराब

इसी क्रम में थाना पटेवा क्षेत्र में दिनांक 07 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई में चार आरोपियों —नित्या सावड़वा, शरद तिवारी, कमलेश कुमार डड़सेना एवं मिनीकेतन नाग को अवैध देशी शराब परिवहन करते हुए झुमर–तलाश–झलप मार्ग के पास पकड़ा गया। इनके कब्जे से 69 लीटर 120 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत ₹30,720) एवं कार क्रमांक CG-06 GV-1688 (कीमत ₹1,50,000) जब्त की गई।

महासमुंद जिले में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत 55 प्रकरणों में 64 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह संपूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्ती के तहत की गई।



