सरायपाली(जीतयादव)।जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विगत एक माह में आबकारी एक्ट के तहत 130 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1912.87 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।
इसी क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना सरायपाली पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 71 लीटर 600 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24 हजार 400 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त TVS कंपनी की एक स्कूटी भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।
अवैध शराब पर सरायपाली पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों से 71.6 लीटर शराब व स्कूटी जब्त किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरायपाली क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक अंतर्गत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के दो मामलों में दो व्यक्तियों के कब्जे से उक्त शराब और वाहन जब्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 74 हजार 400 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में
मंजू बेहरा, पति मनोज बेहरा, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 वीरेंद्र नगर सरायपाली, थाना सरायपाली जिला महासमुंद।
कृष्णा गोस्वामी, पिता गजेंद्र गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी चकरदा, थाना सरायपाली जिला महासमुंद शामिल हैं।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से
50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत 10,000 रुपये),
120 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की (21 लीटर 600 मिलीलीटर, कीमत 14,400 रुपये),
एक TVS कंपनी की स्कूटी (कीमत 50,000 रुपये) जब्त की गई।
महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




