सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में हिंदू शताब्दी वर्ष एवं हिंदू सम्मेलन की बैठक
बसना (जीत यादव)। हिंदू शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गृह संपर्क अभियान एवं आगामी हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर भंवरपुर खंड की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एवं हिंदू सम्मेलन बसना प्रखंड के संयोजक बसंत देवता, आरएसएस के खंड कारवाह पंचराम गहीर, बसना प्रखंड के सह मंत्री डीजेंद्र कुर्रे, तथा बसना खंड के सत्संग प्रमुख मिनकेतन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
खंड के ग्राम और प्रतिनिधियों की सहभागिता
भंवरपुर खंड में भंवरपुर, बरतीयाभाटा, बनडबरी, पलसापाली, झारबंद, कांदाडोंगर, कुम्हारी, कर्राभौना, खुसरूपाली, उमरिया, कोईलारी डीही और संतपाली ग्राम शामिल हैं। बैठक में सभी ग्रामों के प्रतिनिधि शामिल हुए और कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
21 दिसंबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 दिसंबर (रविवार) को सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।
समिति का गठन
भव्य एवं दिव्य आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु एक समिति गठित की गई, जिसमें निम्न दायित्व तय किए गए—
कमल स्वर्णकार – संयोजक
उद्धव पटेल – सहसंयोजक
मोतीलाल यादव – व्यवस्था प्रमुख
डीजेंद्र कुर्रे – प्रचार-प्रसार प्रमुख
डिग्री लाल निषाद – कोषाध्यक्ष
राजकुमार चंद्रवंशी – सह व्यवस्था प्रमुख
गुणसागर पटेल – सह प्रचार-प्रसार प्रमुख
शुभम दास – सह कोषाध्यक्ष
गिरधारी नायक – कार्यक्रम प्रमुख
देवेंद्र सेठ – सह कार्यक्रम प्रमुख
गृह संपर्क अभियान के लिए ग्रामवार प्रभारी नियुक्त
गृह संपर्क एवं हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने हेतु ग्रामवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई—
भंवरपुर – कमल स्वर्णकार
बरतीयाभाटा – शुभम दास
बनडबरी – चमनलाल राठिया
पलसापाली, झारबंद, कांदाडोंगर – मोतीलाल यादव
कुम्हारी, कर्राभौना, खुसरूपाली – दिवाकर नंद एवं प्रेम खूंटे
उमरिया, कोईलारी डीही – उद्धव पटेल
संतपाली – नयन श्रीवास
गृह संपर्क का उद्देश्य और मार्गदर्शन
बैठक में जिलामंत्री बसंत देवता ने गृह संपर्क अभियान के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बसना प्रखंड के प्रत्येक घर तक पहुंच कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पत्रक, पुस्तक और भारत माता का फोटो प्रदान किया जाएगा, ताकि सम्मेलन के संदेश को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों में हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।






