पिथौरा(जीतयादव)।जिले के मेमरा मंडल अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में “हिन्दू–हिन्दू भाई–भाई” के संदेश के साथ भव्य हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता एवं हिन्दू समाज की एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
गरिमामयी अतिथियों की उपस्थिति
सम्मेलन का संचालन मंच संचालक श्री कमलेश डडसेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गंगा देवी ठाकुर (कौड़िया राज रानी साहिबा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री जयंती नायक जी एवं मुख्य वक्ता श्री नंदकुमार साहू जी मंचासीन रहे। आयोजन की संयोजिका श्रीमती गायत्री बरिहा जी रहीं।
संघ एवं दुर्गा वाहिनी की सक्रिय सहभागिता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्षेत्र से खंड कार्यवाहक श्री प्रेमसागर साहू जी (खंड पिथौरा) एवं श्री पंचराम गहिर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।वहीं दुर्गा वाहिनी की बहनों—खिरोदनी धुव, पदमिनी धुव (खंड संयोजिका), पूर्णिमा भोई, प्रतिमा भोई एवं प्रियंका डडसेना—ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्वागत समिति एवं समाज की व्यापक भागीदारी
स्वागत समिति में श्री उजागर भोई, कपिलास साहू, श्रीमती गायत्री बरिहा, श्री घासीराम यादव एवं श्रीमती रेवती कैवर्त शामिल रहे।इसके अलावा समाज क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पंचगण, महिला समूह एवं गुलाबी टीम बल्दीडीह की उल्लेखनीय उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय बालक-बालिकाओं द्वारा धार्मिक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो उठा। उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
एकता और संगठन का दिया गया संदेश
मुख्य वक्ता ने अपने संबोधन में हिन्दू समाज की एकता, संगठन, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मजबूती से ही राष्ट्र सशक्त बनेगा। उन्होंने सभी से आपसी भेदभाव भूलकर सनातन मूल्यों के अनुरूप एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
आभार प्रदर्शन के साथ समापन
समापन अवसर पर मंच संचालक श्री कमलेश डडसेना ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी हिन्दू भाई-बहनों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। अंत में “जय श्री राम” के गगनभेदी उद्घोष के साथ सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न घोषित किया गया।
विनीत : मेमरा मंडल
आयोजन स्थल : ग्राम बल्दीडीह
आयोजक : समस्त हिन्दू समाज






