Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, February 12
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • अध्यात्म
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: मनकी के गोंड समाज ने भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम से लिया सामाजिक संकल्प।
    सरायपाली

    सरायपाली: मनकी के गोंड समाज ने भगवान बुढ़ादेव ईशर गौरा के नाम से लिया सामाजिक संकल्प।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad11/02/2026Updated:11/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    गोंड devta 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।मनकी में गोंडवाना गोंड महासभा एवं गोंड जनजातीय समाज द्वारा गोंडी धर्म-संस्कृति और परंपरागत प्रकृति पूजन के अंतर्गत एक प्रेरणादायक सामाजिक संकल्प लिया गया। समाज ने अपने आराध्यदेव भगवान बुढ़ादेव, ईशर गौरा एवं अन्य कुलदेवताओं के नाम प्रतिदिन दो मुट्ठी चावल और एक रुपया समाजहित में दान देने का निर्णय सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

    dev 22
    गोंडी धर्म-संस्कृति के संरक्षण एवं समाज विकास हेतु गोंड समाज ने लिया सामूहिक सेवा और दान का संकल्प।

    इस अवसर पर गोंडी धर्म परंपरा के अनुसार ग्राम में विराजित प्रमुख देवताओं – बुढ़ादेव, आदिशक्ति माता, ठाकुरदेव, माता अन्नपूर्णा भातपोरसी दाई, ईसरदेव गौरा राजा, माता गौरी रानी, माता मनकीहिन डोकरी, माता खंभेश्वरी, पाटदेव, दुल्हादेव एवं माता दुल्हीदाई के नाम पूजा-अर्चना की गई। गोंड बइगा-भुमका एवं पंडा पुजारियों द्वारा कोया पुनेम पंडुम के तहत पूजा-पाठ संपन्न कराया गया।

    dev 33

    कार्यक्रम का नेतृत्व बइगा भुमका त्रिभुवन सिंह सिदार (संयोजक), इंदर सिंह सिदार, युधिष्ठिर सिदार, उदय सिंह सिदार, विरेन्द्र सिदार गौंटिया, राजेन्द्र सिंह सिदार एवं कैलाश सिदार भूमका ने किया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश के मार्गदर्शन में गांव के प्रत्येक गोंड परिवार को अन्नपूर्णा कलश पात्र वितरित किए गए।

    टोली द्वारा घर-घर भ्रमण कर माता सेवा जसगीत, मांदर-झांझ-मंजीरा, शंख मंगल ध्वनि एवं बुढ़ादेव जयकारों के साथ ग्रामीणों ने पुष्पहार, श्रीफल, चावल एवं अर्थदान कर भव्य स्वागत किया। संध्या को सामाजिक सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।

    dev 44

    इस धार्मिक-सामाजिक आयोजन के संरक्षक उद्धव सिंह जगत, संयोजक त्रिभुवन सिंह सिदार, सूत्रधार एवं सलाहकार राजेन्द्र सिंह सिदार, सचिव एवं कोषाध्यक्ष दुर्गा सिंह नेताम रहे। समाज सदस्यगण भूपेन्द्र सिंह नेताम, घसिया दीवान, बिरेन्द्र सिदार, पोहित सिदार, रबि सिंह सिदार, मकरध्वज सिदार, महेन्द्र सिदार, चमरा सिदार, खगेश्वर सिदार, सोहित सिदार, सुकलाल नाग, गोकुल जगत, अर्जुन सिदार, जगदीश सिदार, खूबसिंह नाग, चतुर्भुज सिदार, सुशील सिदार, जगन्नाथ मांझी, प्रवीण नेताम, भावेश सिदार, विश्वनाथ सिदार, देवव्रत सिदार, ओम गणपति सिदार, जीवनलाल सिदार, धरम सिदार, जागेश्वर सिदार, कमल सिदार, रूपेश सिदार, निलेन्द्र सिदार, लोकेश सिदार, भजन सिदार, देवेश सिदार।

    तथा मातृशक्तियों में सनवाबाई सिदार, शीतलमोती नेताम, दीपकुमारी सिदार, सादमोती सिदार, सोहद्रा सिदार, मीनाक्षीरमा सिदार, धनमोती सिदार, नंदिनी सिदार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।यह संकल्प समाज में व्यसनमुक्ति, सेवा भावना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026

    सरायपाली: सामुदायिक सहभागिता की मिसाल, शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली में।

    11/02/2026

    सरायपाली: TLM मेला का आयोजन संकुल केंद्र कन्या शाला सरायपाली में किया गया।

    11/02/2026

    सरायपाली: नागशक्ति बूढ़ादेव का 9वां स्थापना दिवस एवं पंच महापूजन भव्य रूप से सम्पन्न।

    10/02/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: BRCC का विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर।

    11/02/2026

    सरायपाली: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में कु. अनुपम साहू का शानदार सफलता।

    11/02/2026

    सरायपाली: प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में संपन्न।

    11/02/2026

    बसना: फाइलेरिया से रोकथाम हेतु करनापाली में दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    11/02/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    February 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728 
    « Jan    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.