बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़फुलझर में स्वर्ण जयंती समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा केवल डिग्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और सकारात्मक समाज की नींव है।”

अपने संबोधन में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें, जिससे वे आत्मनिर्भर और संस्कारवान बन सकें।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की कला और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना हमारी प्राथमिकता है।

स्वर्ण जयंती समारोह में प्रमुख रूप से संचालक शिक्षा विभाग गोपाल ताण्डी, जिला महामंत्री भाजपा जितेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नरहरि पोर्ते, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलापराम निराला, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मोहित पटेल, सरपंच गढ़फुलझर हरप्रीत कौर, प्राचार्य सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा महासमुंद नवीन साव, विधायक कार्यालय प्रभारी हरजिन्दर सिंह ‘हरजु’, सेवानिवृत्त प्राचार्य एल.एन. पांडेय, डॉ. सोमनाथ पांडे, नरेंद्र साहू, रंजन साहू, सुखदेव वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विद्यालय परिवार को स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




