माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में भूगोल परिषद का गठन, छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी
महासमुंद। शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के भूगोल विभाग में भूगोल परिषद का गठन किया गया। यह गठन छात्राओं के गुणानुक्रम के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अकादमिक और भौगोलिक वार्षिक कैलेंडर के संचालन के लिए किया गया।
इस अवसर पर एम.ए. भूगोल की छात्राओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया —
अध्यक्ष: योगेश्वरी
उपाध्यक्ष: गायत्री
सचिव: मोनिका चंद्राकर
सहसचिव: कोमल साहू
मीडिया प्रभारी: लक्ष्मी
अनुशासन प्रभारी: दिव्या
सदस्य: प्रगति
प्राचार्य द्वारा सभी मनोनीत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व खाद्य दिवस भी मनाया गया, जिसकी थीम थी — “बेहतर जीवन, बेहतर भविष्य के लिए खाद्य पदार्थों का अधिकार — किसी को पीछे न छोड़े।”
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में संयुक्त राष्ट्र व FAO (खाद्य एवं कृषि संगठन) के कार्यों का उल्लेख करते हुए भूख से मुक्ति के वैश्विक आह्वान पर प्रकाश डाला।
भूगोल परिषद की रूपरेखा और उद्देश्यों का विस्तृत वर्णन ओम प्रकाश पटेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन चमन आडिल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सरस्वती वर्मा, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद खटकर, डॉ. चित्रलेखा साहू सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।


