पिथौरा। पिथौरा विकासखंड के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला साई सरायपाली में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन श्री वीरेंद्र चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे के मार्गदर्शन में तथा शिक्षिका श्रीमती जलेश्वरी घृतलहरे और शिक्षिक श्री दिलीप कुमार पटेल के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सामान्य ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
📋 प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
🥇 विराट सिदार – 9/9 अंक
🥇 जान्हवी बरिहा – 9/9 अंक
🥈 प्रियांशी चौधरी – 8/9 अंक
🥉 नव्या निषाद – 7/9 अंक
🥉 प्रथा जगत – 7/9 अंक
🎖️ हिमाद्रि जगत – 6/9 अंक
🎖️ रागिनी पारेश्वर – 6/9 अंक
🎖️ तरुण निषाद – 6/9 अंक
🏅 यामिनी पारेश्वर – 3/9 अंक
🏅 भूपेश भोई – 3/9 अंक
🏅 सिद्धि ठाकुर – 2/9 अंक
प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। शिक्षिका श्रीमती जलेश्वरी घृतलहरे ने बच्चों को निरंतर अध्ययन और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप तालियों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया।



