महासमुंद(जीतयादव)।कोमाखान थाना क्षेत्र में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलो गांजा के साथ एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी सुपेला भिलाई (दुर्ग) के निवासी बताए जा रहे हैं।
![]()
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से स्कूटी में गांजा लेकर दो लोग आ रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG-07-CL-2661 को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी में रखे दो कार्टून से 24 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स व कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.71 लाख की संपत्ति जब्त।
जप्त सामग्री (कुल कीमत – ₹12,71,000)
24 किलो गांजा – ₹12,00,000
एक्टिवा स्कूटी – ₹50,000
02 टच स्क्रीन मोबाइल – ₹20,000
नगद – ₹1,000
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजेश चौहान, पिता ढाल सिंह चौहान, उम्र 31 वर्ष
निवासी – राजीव नगर वार्ड-19, सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग
2. राजकुमारी बंजारे, पिता मोहन बंजारे, उम्र 35 वर्ष
निवासी – वार्ड-08, सुपेला भिलाई, जिला दुर्ग

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी(2)(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस का बयान
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है। जिले में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




