महासमुंद(जीतयादव)।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना तुमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 930 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 46 हजार 500 रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (कीमत 85 हजार रुपये), चार टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत 25 हजार रुपये) तथा 320 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 56 हजार 820 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई End to End इन्वेस्टिगेशन के तहत की गई, जिसमें सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक पूरे सप्लाई चैन को चिन्हित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
योगेंद्र यादव पिता स्व. दिलीप यादव (20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 07 लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर
सागर धीवर पिता रमेश धीवर (19 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 07 लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर
ओमप्रकाश रात्रे उर्फ गोलू पिता स्व. बंशीलाल रात्रे (24 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 07 लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर
एक विधि से संघर्षरत बालक
एक माह में बड़ी उपलब्धि
पुलिस विभाग के अनुसार, पिछले एक माह में जिले में कुल 864 किलो 930 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 32 लाख 46 हजार 500 रुपये है, जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है।
महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।




