बसना।आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के तत्वावधान में गुरुवार को गांधी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी गांव सहित आसपास के युवाओं ने गांधी जयंती के अवसर पर नशा न करने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण से की गई। इसके साथ ही उपस्थित वृद्धजनों को तिलक लगाकर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
गांधी जयंती पर युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प।
मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बसना सरपंच संघ अध्यक्ष लखनलाल पटेल ने कहा कि गांधी जयंती आज गांव-गांव में मनाई जा रही है। ग्राम बरडीह की आदर्शवादी सेवा समिति द्वारा किया गया आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने कहा – “महात्मा गांधी को उनके आदर्शों के चलते राष्ट्रपिता कहा जाता है। वे अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ डटे रहे, कई आंदोलनों का नेतृत्व किया, जेल गए, लाठियां खाईं लेकिन अपने आदर्शों को कभी नहीं छोड़ा।”

पटेल ने आगे कहा कि माता-पिता और प्रकृति ही जीवन का मूल आधार हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के जरिए समाज अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।इस अवसर पर दिलीप गुप्ता ने कहा कि गांधीजी के सपनों का रामराज्य तभी साकार होगा जब समाज नशामुक्त बनेगा।
लकी ड्रॉ में विजेताओं को पुरस्कार
समिति की ओर से नशामुक्त भारत अभियान का संदेश पत्र बांटा गया, जिसमें लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथियों ने लकी ड्रॉ खोलकर विजेताओं की घोषणा की।
प्रथम पुरस्कार (₹5100) – सुशांत विशाल (प्रायोजक : युवा समाजसेवी रूपेश कुमार, सरायपाली)
द्वितीय पुरस्कार (₹3100) – सोमेश प्रधान (प्रायोजक : तिलकराम पटेल, भदरपाली)
तृतीय पुरस्कार (₹2100) – पंचानन प्रधान (प्रायोजक : प्रफुल्ल सराफ, भूतपूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत बरडीह)
उपस्थित जन
इस मौके पर हेमंत नायक, मेदनी नायक, डॉ. कृष्णा नायक, तिलकराम पटेल, रोहन गड़तिया, कामेश भोई, कृष्णा सराफ, धर्मेंद्र भोई, किशन गड़तिया, प्रवीण साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




